बलूचिस्तान के मुद्दे पर तिलमिलाया PAK, पंजाब प्रांत की असेंबली में PM मोदी के खिलाफ प्रस्ताव पारित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त को बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान पर दिए बयान से पाकिस्तान इस तरह खफा है कि उसकी पंजाब प्रांत की असेंबली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया है
यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान पर दिए उनके बयानों की यह सदन कड़े शब्दों में निंदा करता है और ये भी कहां गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस ढंग से यह बयान दिए हैं, वह सीधा-सीधा पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना है..
No comments:
Post a Comment